Success Key-06. अवचेतन मन की शक्ति का प्रयोग करें।

सिगमंड फ्रॉयड के अनुसार हमारे मस्तिष्क के तीन हिस्से होते हैं-

चेतन (conscious), अवचेतन (Subconscious) & अचेतन (Preconscious)

चेतन मन-हम सभी सामान्यतः रोजमर्रा के कार्यों में चेतन मन प्रयोग में लाते हैं जिसमें सूचनाएं आती-जाती रहती हैं।

अवचेतन मन- हमारा अवचेतन मन तब भी कार्य करता है जब हम सो रहे होते हैं।

आपने अनुभव किया होगा कि सोते समय भी अगर आपके शरीर पर अचानक कुछ गिर जाए तो आपका शरीर तुरंत इस पर अपनी प्रतिक्रिया देता है और सुरक्षा के लिए सही कदम उठाता है। ऐसा केवल और केवल अवचेतन मन के कारण होता है। चेतन मन सोते समय निष्क्रिय होता है, लेकिन अवचेतन मन सक्रिय रहता है।

अब, प्रश्न है कि कोई बात अवचेतन मन में कैसे जाती है? इसका जवाब है: अभ्यास द्वारा।

जब हम किसी कार्य को बार-बार करते हैं तो वे सूचनाएं अवचेतन मन में चली जाती हैं और वे स्टोर हो जाती हैं।अध्ययन दिखाते हैं कि जब कोई कार्य लगातार 21 दिनों तक बिना किसी अवरोध के किया जाता है, उसकी आदत हो जाती है और वह अवचेतन मन के कार्यक्षेत्र में प्रवेश कर जाता है।

अर्थात अगर आपको कोई आदत डालनी है, तो आप लगातार उसे 21 दिनों तक करें। उसके बाद अवचेतन मन आपको उस कार्य करने के लिए प्रेरित करने लगेगा।

अचेतन मन- मस्तिष्क का यह भाग जीवन से जुड़ी हुई सभी घटनाओं को स्टोर करके रखता है। हो सकता है कि कई घटनाएं हमें याद नही हों, लेकिन वे सभी इस भाग में संरक्षित होती हैं।

मस्तिष्क की शक्ति का प्रयोग कैसे करें?

यदि हम अपनी जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो हमें अच्छी आदतें तो डालनी ही होंगी। इसके लिए अपने मस्तिष्क की शक्ति का प्रयोग करें। 21 दिनों की तकनीक का प्रयोग कर आप कोई भी आदत डाली या छुड़ाई जा सकती है।

Leave a comment